कोरबा। जिले में डीएमएफ और सीएसआर में जमकर भ्रष्टाचार किया गया है। कोरबा को भ्रष्टाचार का केन्द्र बिंदु बना दिया गया है। व्यापक पैमाने पर विकास कार्यों की राशि को अधिकारियों ने मिलीभगत कर बंदरबांट कर लिया है। कुछ इसी तरह का मामला जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा (डीएमसी) में 100 करोड़ से अधिक का फाईल गायब हो चुका हुआ है या ये कहें कि चोरी हो चुका है। विभाग में स्वामी आत्मानंद स्कूल से संबंधित कोई भी फाइल कार्यालय में नहीं है। वही इससे संबंधित कलेक्टर कार्यालय में भी फाइल मौजूद नहीं है। क्योंकि यह मामला भ्रष्टाचार से जुड़ा हुआ है। 42 आत्मानंद स्कूलों के नाम पर यह फर्जीवाड़ा पूर्व डीएमसी संजय सिंह के कार्यकाल में किया गया है। जिले में पदस्थ रहे पूर्व कलेक्टर की भूमिका से भ्रष्टाचार में इंकार नहीं किया जा सकता। सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मिलने पर इस मामले को लेकर लगातार खबर प्रकाशित किया जाता रहा है। कोरबा प्रवास के दौरान प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी के संज्ञान में भी भ्रष्टाचार का यह मामला लाया गया। वही प्रेस वार्ता के दौरान इससे जुड़ा सवाल पूछा गया कि जिले में दो अलग-अलग कार्यालय से फाइल गायब हो गया है,या तो चोरी हो गया है, दोनों ही परिस्थिति में ना तो एफआईआर हुई है, और ना ही जांच के आदेश दिए गए हैं, दोनों कार्यालय में दस्तावेज नहीं है। 100 करोड़ से अधिक के फाईल गायब करके भ्रष्टाचार किया गया है। सवाल के जवाब में श्री चौधरी ने कहा कि जो अत्याचार और माफिया राज कांग्रेस शासन काल में किया गया है उस पर ठोस कार्यवाही भाजपा और विष्णु देव सरकार कर रही है। कोरबा में भी अगर इस तरह का कोई मामला है तो संबंधित लोगों और विभाग को निर्देशित करेंगे। निश्चित रूप से कठोर से कठोर कार्रवाई की जएगी। इससे स्पष्ट है कि अब वित्त मंत्री ओपी चौधरी के संज्ञान में मामला आने के बाद,जांच के आदेश जल्द दिए जा सकते हैं। गौरतलब है कि 100 करोड़ से अधिक के फाईल के गायब होने की बात मौजूदा डीएमसी मनोज पाण्डेय ने स्वीकार कर चुके हैं। हैरत की बात तो यह है कि इसके बाद भी संबंधित डीएमसी द्वारा मामला कलेक्टर के संज्ञान में लाकर एफआईआर दर्ज कराने की कार्यवाही नहीं की जा रही है। सूत्र बताते हैं कि पूर्व कलेक्टर अपने भ्रष्टाचार के कारनामों की फाईल लेकर चले गए हैं। निश्चित ही अब डिप्टी सीएम एवं वित्त मंत्री के संज्ञान में मामला आने के बाद भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों की नींद उड़ी हुई है। जिस तरह से भाजपा के सत्ता में लौटते ही कई मामलों में जांच के आदेश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि कोरबा के इस बड़े भ्रष्टाचार के मामले में भी जल्द ही जांच के आदेश दिए जा सकते हैं। जांच हुई तो निश्चित ही यह कोरबा जिले के भ्रष्टाचार के इतिहास में सबसे बड़े भ्रष्टाचारों में से एक हो सकता है।



